13 अक्टूबर 2017 - 02:32
सीरिया, तीन आत्मघाती हमलावरों ने ख़ुद को उड़ा दिया।

दो आत्मघाती हमलावर पुलिस हेड क्वार्टर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे कि इमारत के रक्षकों ने उन्हें रोका, इस पर पुलिस और हमलावरों के बीच झड़प हुई एवं परिणाम स्वरुप वह आतंकवादी अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके और उन्होंने अपने आप को बाहर ही उड़ा लिया

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि दो आत्मघाती हमलावर पुलिस हेड क्वार्टर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे कि इमारत के रक्षकों ने उन्हें रोका, इस पर पुलिस और हमलावरों के बीच झड़प हुई एवं परिणाम स्वरुप वह आतंकवादी अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सके और उन्होंने अपने आप को बाहर ही उड़ा लिया। गृहमंत्री ने  कहा की इसी बीच पुलिस ने जब हेड क्वार्टर की इमारत के पीछे छिपे तीसरे हमलावर को घेरा तो उसने भी अपने आप को उड़ा दिया पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों में आतंकवादियों के अलावा एक अन्य आदमी भी मारा गया जबकि 6 लोग घायल हो गए।